दिलीप कुमार पात्र अध्यक्ष और सुनील संपादक निर्विरोध निर्वाचित
बारीपदा, 23 अगस्त 2026: स्थानीय लालबाजार स्थित शिक्षक भवन परिसर में मयूरभंज जिला प्राथमिक शिक्षक संघ का संवैधानिक सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के पूर्व अध्यक्ष आरत कुमार परिड़ा ने की।सम्मेलन में पूर्व सचिव विमल कुमार आचार्य ने जिला संघ के गौरवपूर्ण एवं संघर्षपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डालते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शिक्षक समाज के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य करने की सलाह दी।इस अवसर पर पूर्व संगठन सचिव बलराम नाथ, कोषाध्यक्ष अंजन पात्र तथा सलाहकार शिव प्रसाद महापात्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे और संघ की गतिविधियों एवं भविष्य की कार्ययोजना पर अपने विचार व्यक्त किए।सम्मेलन में सर्वसम्मति से दिलीप कुमार पात्र को अध्यक्ष, रंजन कुमार बारिक को कार्यकारी अध्यक्ष तथा गायत्री बेहरा को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ललित कुमार बेहरा, चंद्रावती महांत और सबितारानी बाग को संगठन सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसके अलावा क्षेत्रमोहन प्रधान, देबव्रत बारिक और मनोज कुमार बारिक को जोनल सचिव, प्रदीप कुमार दे को कोषाध्यक्ष तथा चंद्रमोहन बेहरा को जिला संयोजक मनोनीत किया गया।जिला संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के चयन की जानकारी मीडिया संयोजक सोमनाथ सिंह ने दी। चुनाव प्रक्रिया को पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ शिक्षक नेता शंभुनाथ पाणि, ईश्वर चंद्र बेहरा और रामकृष्ण साहू ने संपन्न कराया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।