डबरा नगर पालिका क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर पार्षदों और शहरवासियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है। नगर पालिका कार्यालय के बाहर लगाए गए धरने में पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में शहरवासी भी मौजूद हैं।
धरने के दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं और नगर पालिका की व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई जा रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शहर में लंबे समय से कई समस्याएं बनी हुई हैं, जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है।
पार्षदों और शहरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से जनसमस्याओं का जल्द निराकरण करने और शहर की व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक समस्याओं को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
अब देखने वाली बात होगी कि नगर पालिका प्रशासन प्रदर्शनकारियों की मांगों पर क्या कदम उठाता है और समस्याओं का समाधान कब तक किया जाता है।
*✍ रोहित पाण्डेय मध्य प्रदेश स्टेट रिपोर्टर इंडियन टीवी न्यूज नेशनल*