🚨 दतिया ब्रेकिंग
हाइवे पर दम्पति के साथ कट्टे की नोक पर लूट
दतिया-झांसी हाइवे पर आस्था ढाबा के पास बाइक सवार दम्पति के साथ लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि बाथरूम करने के लिए रुके दम्पति को अपाचे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने कट्टा दिखाकर धमकाया।
बदमाश दम्पति से करीब 3 हजार रुपए की नगदी, मोबाइल और एटीएम कार्ड लूटकर मौके से फरार हो गए।
पीड़ित विनोद अहिरवार, निवासी बल्लमपुर झांसी, अपनी पत्नी के साथ अम्बेडकर नगर दतिया में रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। घटना चिरुला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
चिरुला पुलिस ने तीन अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।