बारीपदा, 24 अगस्त 2026: सरस्वती सांस्कृतिक परिषद और शौकीन कलाकारों के संयुक्त तत्वावधान में इस वर्ष आयोजित तीन दिवसीय मादल महुरी उत्सव के सफल आयोजन के बाद समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
स्थानीय बारीपदा स्टेडियम के सम्मेलन कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्सव के दौरान मंचित सभी नाटकों के कलाकार, निर्देशक एवं सहयोगी शामिल हुए। इस वर्ष उत्सव के मुख्य आयोजक क्षीरोद बिहारी सीट द्वारा लिखित पांच नाटकों का मंचन किया गया था। सभी नाटकों के निर्देशक, कलाकार, संगीत निर्देशक तथा अन्य सहयोगियों को मंच पर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान परिषद के संस्थापक क्षीरोद बिहारी सीट ने स्वागत भाषण देते हुए उत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी नाट्य संस्थाओं के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी वर्ष भी सभी से इसी तरह सहयोग की अपेक्षा की। वहीं, उपस्थित निर्देशकों एवं कलाकारों ने इस वर्ष के उत्सव को लेकर अपने-अपने विचार रखे।इस अवसर पर उत्सव की सफलता में उल्लेखनीय योगदान के लिए अभिनेता सोमनाथ सिंह, राजेश दास और ज्ञानरंजन पंडा तथा उभरती हुई गायिकाओं सरन्या साहू, मोनालिसा सेठी और आद्याशा गजेंद्र महापात्र को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें वार्ड नंबर 17 के पार्षद करुणाकर हेम्ब्रम और बारीपदा कलाकार परिवार के अध्यक्ष तथा वरिष्ठ अभिनेता संतोष कुमार महांती ने सम्मान प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर बेहरा, अशोक पटनायक, बरेंद्र महांती, रवि नारायण महापात्र और अनिरुद्ध जेना ने किया। वहीं, शौकीन कलाकार के सचिव अनिल कुमार प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।