मुरैना। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के नैनागढ़ रोड पर रात के समय चोरी की बड़ी वारदात सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार प्रीति गुप्ता और राहुल गुप्ता के यहां से करीब 35 लाख रुपये की चोरी होने की बात सामने आई है।
घटना से जुड़े CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोरी की वास्तविक रकम और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में स्थिति पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।