बारीपदा, 30/08: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मां किचकेश्वरी वॉलीबॉल अकादमी एवं पुलिस आरआई के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय पुलिस मैदान में दिवा-रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।टूर्नामेंट में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में पुलिस वॉलीबॉल टीम ने आजाद क्लब को सीधे 2-0 सेट से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राजेश दास, गौरांग महांता, निरंजन नायक, चंद्रमोहन दलेई, राजेंद्र नाथ नायक तथा एनआईएस कोच मनोरंजन जीउ ने निभाई। वहीं रंजन बेहरा, संजय महांता, विकास गिरि, रंजीत पांडिया, सौरभ राउत और वैभव महांती को उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में बतौर अतिथि भंजपुर थाना अधिकारी रश्मि रंजन पृष्टि, सार्जेंट गौतम प्रधान, वॉलीबॉल सचिव पार्थसारथी स्वाईं, एथलेटिक सचिव अंबिका राउत, हवलदार एवं कांस्टेबल संघ के सचिव स्वराज कुमार राज, ईशा फाउंडेशन के संयोजक चंद्रकांत दास, भानुप्रताप भंजदेव, हिमांशु राज, के. विश्वनाथ राव, रघुनाथ राव, देवाशीष परिडा, हरिहर मल्लिक, प्रभात मल्लिक और लक्ष्मीनारायण साहू सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
समापन समारोह में पुलिस आरआई आलोक कुमार कानूनगो, होमगार्ड सार्जेंट मनोज कुमार साहू, समाजसेवी अमर कुमार सेठी एवं सोमनाथ सिंह ने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में पुनीत पाल, सुनीत पाल, दिव्यज्योति जीउ और शांतिलता जीउ ने सहयोग किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज की रिपोर्ट।