बारीपदा, 2 सितंबर:मयूरभंज जिले के बारीपदा स्थित एस.पी. कॉन्फ्रेंस हॉल में आज एक विशेष मोबाइल मेला आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा बरामद किए गए खोए हुए 47 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे गए।इन 47 मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 9 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है। मयूरभंज के पुलिस अधीक्षक वरुण गुन्टुपल्ली स्वयं कार्यक्रम में मौजूद रहे और मोबाइल फोन उनके मालिकों को अपने हाथों से सौंपे।मोबाइल फोन वापस मिलने के बाद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। लोगों ने अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर मयूरभंज पुलिस का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर एस.पी. वरुण गुन्टुपल्ली ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है, तो वह देरी न करें और तुरंत साइबर कार्यालय में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को मोबाइल फोन को ट्रैक कर बरामद करने में मदद मिलती है।मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और मयूरभंज पुलिस को धन्यवाद दिया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज, ओडिशा।