वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के उपकुलसचिव (शिक्षण) ए. वेलू के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पत्नी ने पति पर दूसरी महिला नर्सिंग अधिकारी से संबंध होने का आरोप लगाते हुए पारिवारिक विवाद, मारपीट और जान से मरने की धमकी देने की शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के मुताबिक पति के किसी अन्य महिला के साथ लगातार संपर्क को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। महिला का आरोप है कि उन्होंने मामले को सुलझाने के लिए दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। शिकायत में यह भी कहा गया है कि विवाद का असर उनके बच्चों पर पड़ रहा है और परिवार का माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ है।
महिला के घर पहुंचने पर मारपीट का आरोप
शिकायत में महिला ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले उन्हें जानकारी मिली कि उनके पति संबंधित महिला के घर पर मौजूद हैं। जानकारी मिलने के बाद वह दुरी महिला नर्सिंग अधिकारी के सरकारी आवास पर पहुंचीं।
आरोप है कि इस दौरान उनके पति ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि पति पत्नी और बच्चों से अलग रह रहे हैं। इसके साथ ही उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।
समझौते की कोशिश के बाद बढ़ा विवाद
महिला का कहना है कि पारिवारिक विवाद को समाप्त कराने के लिए उन्होंने एक वरिष्ठ अधिकारी से पति और संबंधित महिला को बुलाकर समझाने का अनुरोध किया था। इसके बाद दोनों के नाराज होने और उन्हें मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान किए जाने का आरोप शिकायत में लगाया गया है।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपनी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों और वाराणसी में नई होने के कारण स्थानीय परिस्थितियों से पूरी तरह परिचित न होने का भी उल्लेख किया है। और महिला ने ये भी आरोप लगया की दोनों सोसल नेटवर्किंग व्हाट्सप्प पर रात में देरी तक बाटे भी किया करते थे ।
पुलिस ने शुरू की जांच
लंका थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि महिला की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच उप निरीक्षक बिन्नी रानी गोंड को सौंपी गई है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच के साथ संबंधित साक्ष्यों और तथ्यों को भी जुटा रही है।