खाली खेत में पड़ा मिला युवक का शव।
कदारचौक/बदायूं। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह 9:00 बजे सकरी गांव के पास रोड किनारे खाली पड़े खेत में बिजली की लाइन के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से पहचान करने का प्रयास किया लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई।
यह मामला थाना कादर चौक थाना क्षेत्र का है शनिवार सुबह सकरी गांव के प्रधान हरिशंकर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के पास सड़क किनारे खाली खेत में बिजली की लाइन के नीचे एक युवक का शव पड़ा हुआ है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शशशव की पहचान की मगर मौके पर मौजूद लोगों ने शव को पहचान नहीं पाया इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया दोपहर बाद थाना सिविल लाइन क्षेत्र के गांव सैजनी शेखुपुर के कुछ लोगों ने पहुंचकर शव की पहचान आराम सिंह पुत्र जांगीलाल के रूप में की। परिजनों के मुताबिक आराम सिंह गुरुवार शाम 6:00 बजे बिना बताये घर से निकल गया था जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की।मगर कोई जानकारी नहीं मिली शनिवार को शव मिलने से परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस के अनुसार युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका है फिलहाल मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।