नजीबाबाद। की पालूमल कॉलोनी निवासी शेख सानिया परवीन पुत्री यूसुफ अली ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी, नोएडा से B.Tech CSE में 96 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम रैंक प्राप्त की। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर नजीबाबाद कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में उनका सम्मान किया गया।नगर पंचायत साहनपुर के चेयरमैन एवं आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के मुरादाबाद मंडल प्रभारी खुर्शीद मंसूरी ने सानिया परवीन को सम्मानित करते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रही हैं। सानिया परवीन की उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे नजीबाबाद क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज और देश की तरक्की का सबसे मजबूत आधार है। क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, ताकि वे भविष्य में अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।इस अवसर पर अयाज़ अंसारी, जीशान मुल्तानी, नौशाद सरवरी, रागिब, सरफराज अहमद, अहसान, नफीस मैनेजर, इंजीनियर अल्ताफ सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने सानिया परवीन को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।