आईटीएन नेशनल सुशील चौहान
सिवनी:नेशनल हाईवे-44 पर 3 सितंबर की शाम आभूषण व्यापारी से हुई करीब 1 करोड़ 8 लाख रुपये की डकैती का सिवनी पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया।पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया 1 करोड़ 11 लाख रुपये का 100 प्रतिशत मशरूका बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार,लखनवाड़ा निवासी योगेन्द्र बघेल बंडोल बाजार से सोने-चांदी के जेवरात लेकर घर लौट रहे थे।ग्राम भोंगाखेड़ा स्थित गीता वेयर हाउस के सामने नेशनल हाईवे-44 पर आरोपियों ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर रास्ता रोका।आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर गिराने के बाद चाकू दिखाकर करीब 26 किलो चांदी, 320 ग्राम सोने के जेवरात और नकदी लूटकर फरार हो गए थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में 10 विशेष टीमों का गठन किया गया।टीमों ने नागपुर,जबलपुर,कुरई,छपारा,लखनादौन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।