महोबा पुलिस द्वारा जनपद में छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा एवं स्कूली वाहनों के संचालन में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के उद्देश्य से लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
🔹क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड द्वारा ARTO एवं DIOS के साथ जनपद में बच्चों को विद्यालय तक लाने एवं विद्यालय से घर ले जाने वाले स्कूली वाहनों की वृहद स्तर पर चेकिंग की गयी।
🔹संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली बसों, वैन एवं बच्चों के आवागमन में प्रयुक्त अन्य वाहनों को रोककर उनके आवश्यक अभिलेखों, वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस सहित वाहन में उपलब्ध सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि स्कूली बच्चों के आवागमन में प्रयुक्त वाहनों का संचालन निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जा रहा है अथवा नहीं।
ITN NATIONAL
दुर्गेश बिल्थरे
ब्यूरो चीफ महोबा