दुद्धी (सोनभद्र)। आगामी नवरात्र और दुर्गा पूजा 2026 की तैयारियों को लेकर विकास क्लब दुर्गापूजा समिति की बैठक कस्बा स्थित श्री संकट मोचन मंदिर पर आयोजित हुई। बैठक में पिछली समिति को भंग कर नई समिति सर्वसम्मत रूप से गठित की गई।
कमेटी के वरिष्ठ संरक्षक चन्द्रिका प्रसाद आढ़ती की अध्यक्षता में मुख्यसंरक्षक की जिम्मेदारी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन को दी गई तथा इस वर्ष 2026 के लिए पिछले वर्ष की समिति को एक बार फिर से जिम्मेवारी देते हुए अध्यक्ष पद हेतु रवि जायसवाल के नाम की घोषणा की गई। वही सचिव पद के लिये मनीष जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई ।
रवि जायसवाल(अध्यक्ष फोटो)
संरक्षक मण्डल में भोला प्रसाद गणेश जौहरी राकेश श्रीवास्तव विष्णु अग्रहरि देवेश मोहन रामजी पांडे डॉ हर्षवर्धन राकेश आजाद रामनरेश प्रसाद जबकि कोषाध्यक्ष के लिये रविंद्र नाथ सह कोषाध्यक्ष अनुरोध भोजवाल और नीतीश कसेरा को चुना गया।
मनीष जायसवाल(सचिव फोटो)
वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप कुमार गुप्ता रंजीत सेठ राजेश कसेरा जयप्रकाश मोती उपाध्यक्ष पद संदीप गुप्ता भीम जायसवाल प्रियांशु अग्रहरि सोनू जायसवाल पूजा प्रभारी कल्याण मिश्रा सह सचिव ऋषभ मिश्रा धनंजय कुमार कुंदन दिवाकर विधिक सलाहकार राकेश श्रीवास्तव विष्णुकांत तिवारी लेखा परीक्षक पीयूष कसेरा आशुतोष यश कुमार सूचना मंत्री करन कुमार अभिषेक सिंह प्रसाद वितरण प्रमुख टिंकू अंकित रूपेश प्रज्ज्वल अनमोल साज सज्जा प्रभारी विशाल अग्रहरी तथा कार्यकारणी सदस्य के लिये अविनाश वाह वाह विवेक मोहन रवि रंजन अनुराग जायसवाल रामसागर विष्णुदयाल गोलू कुमार संतोष अनिल अभिषेक प्रियांशु आदित्य के नाम की घोषणा की गई।अध्यक्ष रवि जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी समिति मिलकर शांतिपूर्ण एवं सफल ढंग से दुर्गा पूजा का आयोजन सुनिश्चित करेगी।
