सहारनपुर
सहारनपुर : पुलिस विभाग में कथित भ्रष्टाचार, दबाव और पुलिसिया रसूख को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है – जिस कोतवाली नगर थाने में आरोपी दरोगा एसआई मानसिंह तैनात रहे, उसी थाने में कोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है – मामले में सर्राफ अंश मित्तल की शिकायत पर एसआई मानसिंह समेत दो लोगों को आरोपी बनाया गया है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है – शिकायतकर्ता अंश मित्तल पुत्र स्वर्गीय नीरज मित्तल ने आरोप लगाया है कि वह सर्राफा बाजार में मित्तल ज्वैलर्स के नाम से कारोबार करते हैं – उनके अनुसार 28 नवंबर 2025 को एक महिला उनकी दुकान से करीब 39.307 ग्राम के कंगन, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख 11 हजार 700 रुपये बताई गई है, यह कहकर उधार ले गई कि अगले दिन रकम दे देगी या मोबाइल से भुगतान कर देगी – शिकायत में यह भी कहा गया कि इससे पहले 27 नवंबर को भी उक्त महिला करीब सात लाख रुपये की ज्वैलरी नकद लेकर गई थी – आरोप है कि रकम वापस नहीं मिलने पर अंश मित्तल ने 19 मई 2026 को पुलिस अधिकारियों से शिकायत की – मामले की जांच एसआई मानसिंह द्वारा किए जाने तथा दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का आरोप है – शिकायतकर्ता के मुताबिक एसआई मानसिंह ने कथित तौर पर यह जिम्मेदारी ली थी कि वह महिला से पैसा लेकर अंश मित्तल को दिलाएंगे – लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी रकम वापस नहीं मिली – शिकायत में आगे आरोप लगाया गया कि 23 अगस्त 2026 को अंश मित्तल को लेनदेन के मामले में थाना कोतवाली नगर बुलाया गया – वहां एसआई मानसिंह के पहुंचने के बाद कथित रूप से उनके साथ अभद्रता की गई और पैसे मांगने पर थाने में बैठाकर पीटने तथा मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी गई – शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि बाद में अन्य लोगों के माध्यम से उन्हें जान से मारने की धमकियां दिलवाई गईं -मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई और अपनी व परिवार की सुरक्षा की मांग की थी – इसके बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया गया – पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है – अब जांच में सामने आने वाले तथ्यों से ही स्पष्ट होगा कि लगाए गए आरोप कितने सही हैं और पूरे प्रकरण में किसकी भूमिका क्या रही – हालांकि, अपने ही थाने में तैनात रहे एक दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और थानों में होने वाले कथित लेनदेन व दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है – फिलहाल मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच आगे बढ़ रही है और सबकी निगाहें जांच के निष्कर्ष पर टिकी हैं – उक्त घटना कर्म शहर भर मे चर्चा का विषय बना हुआ है
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़