महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा में कई उपलब्धियां प्राप्त की है
प्रो० संजय श्रीवास्तव
महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय में कुलपति पद हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून, 2022थी। उस समय तक वर्तमान कुलपति प्रो. संजय श्रीवास्तव का प्रोफेसर के रूप में अनुभव 12 वर्ष 6 माह से भी अधिक का था। जबकि कुलपति पद हेतु प्रोफेसर के रूप में 10 वर्षों का अनुभव ही अनिवार्य रूप से मांगा गया था और प्रत्येक विज्ञापन में मांगा जाता है ।प्रोफेसर के पद पर तथा समान रूप से कुलपति के पद पर भी प्रो. संजय श्रीवास्तव की पदोन्नति 2010यू.जी.सी रेग्युलेशन और नियुक्ति यू.जी.सी. रेगुलेशन 2018और शिक्षा मंत्रालय के नियमों के तहत ही हुई है ।वाद डालकर थोड़े समय के लिए कोई भी माननीय न्यायालय का समय जरूर बर्वाद कर सकता है पर अंतिम रूप से सत्य ही जीतता है । जबतक सत्य सामने नहीं आ जाता तबतक प्रोपगेंडा भी सत्य जैसा ही लगता है ।महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में प्रो. संजय श्रीवास्तव की नियुक्ति शिक्षा मंत्रालय और यू.जी.सी. के दिशा निर्देशों के अनुसार स्क्रीनिंग के बाद हर स्तर पर गहन परीक्षण के पश्चात् उनकी योग्यताओं को देखते हुए भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा की गई है। पिछले तीन वर्षों में महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा में कई उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। प्रो. संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह विश्वविद्यालय समुचित उन्नति और प्रगति कर रहा है। एक कुशल अकादमिक प्रशासक और कुशल अकादमिक नेतृत्वकर्ता के रूप में प्रो. संजय श्रीवास्तव ने विश्वविद्यालय को सही दिशा देने का काम किया है ।