के मैरिज हॉल में बन रहे नमक से नकली पोटाश बने की फैक्ट्री पकड़ी,300 कट्टे जब्त।
- बिल्सी /बदायूं— जिस मैरिज होम में शादी हुआ करती थी उसी मैरिज हाल में किसानों की जिंदगी बर्बाद की जा रही थी इससे किसानों की फसल बर्बाद होती और वह कर्ज में डूब जाता जिसको लेकर कृषि विभाग और पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।
दिन शनिवार की शाम को कृषि विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर बिल्सी इस्लामनगर रोड पर खैरी गांव के पास बंद मैरिज लोन में नमक से नकली पोटाश बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है नमक से बनी पोटाश के 300 कट्टे जप्त किए गए हैं। 300 बोरी नमक से बनी पोटाश,दो सिलाई मशीन, धागा, जनरेटर,100 किलो गेरू रंग और 40 खाली कट्टे मौके से बरामद किए गए हैं कृषि विभाग के अधिकारियों ने बिल्सी थाने में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।