उरई(जालौन):
प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई मान सिंह भारती ने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई (जालौन) में आज दिनाँक 21.09.2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत मोटीवेशनल प्रोग्राम, कैरियर काउंसलिंग एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया साथ ही राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कालपी एवं माधौगढ़ (जालौन) में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत मोटीवेशनल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्थान के समस्त व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। उक्त मेले में टेक्नीको इण्डस्ट्रीज लि० के प्रतिनिधि शैलेन्द्र परिहार ने रोजगार मेले में आये अभ्यार्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से 13 अभ्यार्थियों का चयन किया गया साथ ही अरविन्द लिमिटेड वाराणसी के प्रतिनिधि अतुल पाण्डेय द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से 07 महिला अभ्यार्थियों का चयन किया। चयनित अभ्यार्थियों को ऑफर लैटर भी प्रदान किये गये।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख,ITN news)