25000 के इनामियां गोवध के आरोपित से पुलिस की मुठभेड़, दोनों पैरों में लगी गोली घायल।

अलापुर /बदायूं — थाना अलापुर क्षेत्र में गांव गौरामई में विगत दिनों हुई गोवध के मामले में फरार चल रहे आरोपित जुम्मन निवासी गांव रमजानपुर थाना कादरचौक जिला बदायूं से मंगलवार देर रात थाना अलापुर और कादर चौक पुलिस की मुठभेड़ हो गई आरोपित ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक दरोगा घायल हो गया वहीं पुलिस ने जवाबी फायरिंग में आरोपित के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने घायल दरोगा और आरोपी को जिला अस्पताल ले गई है। पुलिस को आरोपित के पास से एक तमंचा,कारतूस,एक छुरी, एक रस्सी मौके से बरामद हुई पुलिस ने इसके संबंध में थाना अलापुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
थाना अलापुर पुलिस को 22 सितंबर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 25000 का इनामी और गोकशी बदमाश ककराला से कादरचौक रोड पर ईंट भट्ठे के पास से आज फिर कहीं गौकशी की घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है सूचना के आधार पर थाना अलापुर पुलिस और कादर चौक पुलिस मौके पर पहुंचकर बदमाश को घेर लिया गौवध बदमाश ने घिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से चार राउंड फायर किया जिसमें उप निरीक्षक कमर अहमद के दाहिने हाथ में कोहनी के पास गोली लग गई जिससे वह घायल हो गई पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। फायरिंग में गोवध बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई जिससे वह घायल हो गया गिरफ्तार आरोपी जुम्मन थाना अलापुर पर दर्ज मुकदमे में वांछित था पुलिस ने घायल उपनिरीक्षक कमर अहमद और आरोपित को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस अपनी आगे की कार्रवाई में जुट गई है।