संबलपुर, 24/09: संबलपुर जिले के जुजुमुरा ब्लॉक अंतर्गत महुलपाली स्थित पार्वती गिरि डिग्री महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य गिरीश पटनायक की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्वती गिरि उच्च माध्यमिक विद्यालय के पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज कुमार पंडा उपस्थित हुए। उन्होंने स्वयंसेवकों से सामुदायिक सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करने का आह्वान किया।इस अवसर पर स्लोगन एवं चित्रांकन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में किरण अमांत ने प्रथम, मामुनी नायक ने द्वितीय तथा जामिनी बिश्वाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में चुमकी माझी प्रथम, ज्योत्स्ना बिश्वाल द्वितीय तथा नीलनी हाती तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।इसके अलावा राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने वाली ज्योत्स्ना बिश्वाल एवं मामुनी नायक को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण, रक्तदान तथा विभिन्न सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाजसेवा जारी रखने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संयोजन जिला एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शांतनु प्रधान ने किया। महाविद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया।
हिमांशु शेखर प्रहराज
राज्य प्रमुख, ओडिशा