*राइजिंग सतना*
*सोम कंपनी की बेला शराब दुकान पर गंभीर आरोप – बेला के नाम पर केमार में दूसरी दुकान? पेकारी से गांव-गांव शराब*
*रामपुर बघेलान (सतना)।* रामपुर बघेलान क्षेत्र के बेला में संचालित सोम ग्रुप की शराब दुकान को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर और आबकारी विभाग को बेला सरपंच और केमार सरपंच के लेटर पैड पर लिखित शिकायत दी है, लेकिन आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
*ग्रामीणों के 6 बड़े आरोप / पॉइंट -*
*1. बेला के नाम पर दो जगह दुकान का आरोप:* ग्रामीणों का आरोप है कि बेला के लाइसेंस पर दो दुकानें संचालित हो रही हैं – एक बेला में और दूसरी केमार में, जहां बेला का ही बोर्ड लगा होने की बात कही जा रही है।
*2. मैनेजर पर पेकारी कराने का आरोप:* ग्रामीणों का आरोप है कि दुकान मैनेजर अनुराग सिंह की कथित शह पर गांव-गांव में कोचियों के माध्यम से अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है।
*3. दानापुर टीकी से नेटवर्क संचालन का आरोप:* ग्रामीणों के मुताबिक इस पूरे अवैध नेटवर्क का संचालन दानापुर टीकी क्षेत्र से किया जा रहा है।
*4. ओवर रेट और गांव-गांव बिक्री:* आरोप है कि सरकारी शराब को प्रिंट रेट से अधिक दाम पर गांवों की गुमटियों और छोटी दुकानों तक सप्लाई कर बेचा जा रहा है।
*5. शासन को राजस्व नुकसान की आशंका:* यदि यह अवैध बिक्री सही है तो इससे शासन को भारी राजस्व नुकसान और गांवों में नशाखोरी बढ़ने का खतरा है।
*6. सरपंचों की शिकायत के बाद भी जांच नहीं:* बेला और केमार दोनों सरपंचों द्वारा लिखित आवेदन देने के बाद भी आबकारी टीम मौके पर जांच के लिए नहीं पहुंची।
*आबकारी विभाग से सवाल -*
क्या विभाग ने बेला और केमार में चल रही दोनों दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री रिकॉर्ड का मिलान किया? क्या पेकारी के आरोपों की जांच हुई? लगातार शिकायतों के बाद भी कार्रवाई क्यों नहीं?
ग्रामीणों ने कलेक्टर सतना से सोम कंपनी की बेला दुकान के पूरे रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच और अवैध संचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।