आज दिनांक 28.09.2026 को प्रमोद लड्डू भंडार, टावर चौक, गया में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में वरीय पुलिस अधीक्षक, गया उपस्थित रहे।
इस अवसर पर रक्तदान के महत्व एवं जरूरतमंद मरीजों के जीवन में इसके योगदान को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर के माध्यम से “आपका रक्तदान, दूसरे का जीवन है” संदेश के साथ अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी, बिहार