प्रयागराज।
दशहरा एवं दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रयागराज के दारागंज कोतवाली परिसर में जनमानस के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे सभी त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं और धार्मिक सौहार्द की परंपरा को कायम रखें। साथ ही त्योहारों के दौरान आम जनमानस की सुविधा, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने पर भी जोर दिया गया।
पीस कमेटी की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में आपसी विश्वास, भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना तथा त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना रहा।
दारागंज कोतवाली में आयोजित इस बैठक के माध्यम से पुलिस और आम जनमानस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा शांति एवं सौहार्द के वातावरण में त्योहार मनाने का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट संजय निषाद
स्थान प्रयागराज