लोकेशन धार मध्य प्रदेश
थाना – धामनोद
जिला – धार
वाहन नहीं रोकने पर गुस्से में आरोपियों ने वाहनों पर फेंके थे पत्थर पुलिस टीम ने लगातार पतारसी कर दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ
घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 27.09.2026 की रात्रि नया बायपास रोड, गणेश घाट पर अज्ञात बदमाशों द्वारा वाहनों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ करने की घटना घटित हुई थी। फरियादी योगेश पाटीदार की रिपोर्ट पर थाना धामनोद में अपराध क्रमांक 477/2026, धारा 125 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर शीघ्र कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं एसडीओपी धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोठिदा, पटेलपुरा खुर्द, पलाशमाल एवं उतावली में लगातार भ्रमण कर ग्रामीणों से पूछताछ एवं अज्ञात आरोपियों की पतारसी की गई।
पुलिस कार्रवाई
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी धामनोद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा सक्रिय मुखबिर तंत्र एवं सतत प्रयासों के आधार पर मुकुट पिता कैलाश बुडिकया एवं मनीष पिता दिनेश बुडिकया को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वाहन चालक उनके द्वारा वाहन रोकने का प्रयास करने के बावजूद वाहन नहीं रोकते थे। इसी बात से गुस्से में आकर आरोपियों द्वारा वाहनों पर पत्थर फेंककर तोड़फोड़ की गई।प्रकरण में दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।आरोपी – मुकुट पिता कैलाश बुडिकया, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोठिदा, पटेलपुरा मनीष पिता दिनेश बुडिकया, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोठिदा, पटेलपुरा सराहनीय भूमिका –
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक संतोषसिंह यादव, थाना प्रभारी धामनोद, सउनि दुर्गाप्रसाद वैष्णव, आरक्षक मनीष राठौर, आरक्षक रविन्द्र जमरे एवं थाना धामनोद पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
धार से इमरान खान की रिपोर्ट कैमरामैन सलीम अहमद के साथ इंडियन टीवी न्यूज़ नेशनल न्यूज़ चैनल धार जिला ब्यूरो चीफ मध्य प्रदेश