दुद्धी (सोनभद्र)।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कृषि विभाग द्वारा पंद्रह लाभार्थियों को निःशुल्क बीज कीट जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने वितरित किया।एग्री दर्शन पोर्टल पर ब्लाक क्षेत्र के पंद्रह किसानों ने निःशुल्क बीज के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी जिनको शनिवार को तहसील सभागार में 10 किसानों को मिनी चना कीट एवं पांच किसानों को तोरिया की किट वितरित की गई।बताया गया कि जिन लाभार्थियों की भूमि एक एकड़ थी उन्हें आज कीट वितरित किया गया।जिन किसानों को निःशुल्क बीज चाहिए वे ऑन लाइन पंजियन कर सकते है।इस दौरान उपकृषि निदेशक राज कुमार,
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार,
सहायक विकास अधिकारी कृषि सुनील कुमार सिंह,प्रभारी बीज गोदाम नागेश्वर प्रसाद,
बीटीएम सतेंद्र चौधरी,रोहित कुमार ,कोमल कुमार आदि उपस्थित रहे।