ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

बिहार/ट्यूशन टीचर ने किया पापः अपनी छात्रा का रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर महीनों करता रहा यौन शोषण

```

ट्यूशन टीचर ने किया पापः अपनी छात्रा का रेप कर बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर महीनों करता रहा यौन शोषण

टीचर ने छात्रा का ब्लात्कार कर दोस्त से वीडियो बनवा लिया। फिर वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर वह बार बार उसका यौन शोषण करता रहा। जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई तो वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर गर्भपात करा दिया।

बिहार के मधेपुरा में एक ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोपी ने ट्यूशन में पढ़ने वाली मैट्रिक की छात्रा का ब्लात्कार किया और दोस्त की मदद से वीडियो बना लिया। उसके बाद वीडियो दिखा ब्लैकमेल कर वह बार बार उसका यौन शोषण करता रहा। जब छात्रा प्रेग्नेंट हो गई तो वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर गर्भपात करा दिया। लेकिन छात्रा ने साहस कर पुलिस में केस दर्ज कराया तो पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला सदर अनुमंडल के गम्हरिया थाना इलाके के एक गांव का है। थाना को दिए शिकायती आवेदन में छात्रा ने बताया है कि मैट्रिक की तैयारी के लिए वह आरोपी रंजीत कुमार, 30 के घर जाकर ट्यूशन पढ़ती थी। इसी साल होली के दिन आरोपी ने उसे पहली बार हवस का शिकार बनाया था। पर्व के बहाने उसने लड़की को घर बुलाया। घर में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाकर उसने छात्रा को कमरे में बंद कर उसके साथ अश्लील तरीके से होली खेली। खेल खेल में ही उसने छात्रा के साथ जबरदस्ती की और वीडियो बना लिया। लड़की को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो इंटरनेट पर डाल देगा।

इसके बाद छात्रा लोक लाज से चुप हो गई और पढ़ाई करती रही। इससे उसका मनोबल बढ़ गया और उसने ब्लैकमेल कर बार बार उसके साथ घिनौना खेल करता रहा। इसी बीच छात्रा गर्भवती हो गयी। जब उसने रंजीत को बताया तो फिर ब्लैकमेल करके गर्भपात करा दिया। गर्भपात की दवा खाकर जब उसकी हालत बिगड़ गई तो यह मामला सबके सामने आया। उसने मां को पूरी जानकारी दे दी।

पहले मामले को पंचायत से निपटाने का प्रयास किया गया। लेकिन आरोपी और उसके पिता ने पंचायत की बात नहीं मानी तो गम्हरिया थाने में केस दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सिकन्दर पासवान ब्यूरो चीफ (सीतामढ़ी)
# Indian tv news #

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *