ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

इटावा/दुकानदारों ने खोले अपने प्रतिष्ठान मंगलवार की साप्ताहिक बंदी को नहीं किया स्वीकार*

```

*दुकानदारों ने खोले अपने प्रतिष्ठान मंगलवार की साप्ताहिक बंदी को नहीं किया स्वीकार*

 

 

 

इटावा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार जैन ने इटावा बाजार की साप्ताहिक बंदी रविवार के स्थान पर मंगलवार करने को लेकर विरोध करते हुए जिला अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सोमवार को दिया था और व्यापारियों से अपील की थी मंगलवार की बंदी का विरोध करें आजादी से लेकर अभी तक चली आ रही रविवार की साप्ताहिक बंदी को ही स्वीकार करें सभी दुकानदारों ने आज मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान खोलकर यह स्वीकार किया है रविवार की साप्ताहिक बंदी ही हम लोगों के लिए उचित है।

 

 

 

आज मंगलवार को उन सभी लोगों के प्रतिष्ठानों को भी खुला देखा है जिन लोगों ने प्रशासन को गुमराह करके रविवार के स्थान पर मंगलवार की साप्ताहिक बंदी करने की मांग की थी
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला प्रशासन से मांग करता है अनुरोध करता है आम व्यापारी एवं नागरिक की मांग को ध्यान में रखते हुए रविवार साप्ताहिक बंदी को सुनिश्चित किया जाए
*जिला ब्यूरो चीफ प्रवीन कुमार।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *