सहारनपुर
सहारनपुर स्मार्ट सिटी रामलीला कमेटी रजि० श्री राम लीला भवन चिलकाना रोड सहारनपुर के तत्वाधान में 7अक्टूबर दिन बुधवार समय शाम 4:00 बजे से बड़ी धूमधाम से ढोल नगाड़े एवं बैंड बाजे के साथ महाराज लंकेश की नगर भ्रमण की सवारी निकाली गयी जिसमें सबसे आगे महाराज लकेश का ध्वज महाराज लंकेश का सैनिक लेकर चल रहा था उसके बाद ढोल नगाड़े के बाद घोडो पर महाराज लंकेश के सैनिक महाराज लंकेश के राज स्थापित होने की धोषणा जोरदार तरीके सें रहे थे और समस्त नगर वासियों को महाराज लंकेश का जयकारा लगाने को मजबूर किया उसके बाद बैण्ड बाजा बोगी पर सवार महाराज लंकेश का मुंशी चल रहा था हाथी पर सवार महाराज लंकेश एवं महाराज लंकेश के मंत्री महानगर भ्रमण पर व्यापारी पर अरबों खरबों का भारी टैक्स लागाते चल रहे थे इस टैक्स लगाने की पुष्टि महारज लकेश के मुंशी कर रहे थे ! महाराज लंकेश का अभिनय नवीन गुप्ता ( बाबी ) एवं महाराज लंकेश के मंत्री का अभिनय मुकेश सिंघल एवं मुंशी का अभिनय गौरव शर्मा कर रहे इन सबका अभिनय देकर बाजार के व्यापारी दर्शक जोरदार तरीके से हंसने लगे और सबने इनके रोल की खूब तारीफ करने महाराज लंकेश के सारथी आशु गुप्ता बने महाराज लंकेश की सवारी शाम 4:00 बजे रामलीला भवन से चलकर भगत सिंह चौक बाजार मोरगंज चौक फव्वारा नया बाजार सराफा बाजार होते हुए हलवाई हटटा पहुंचेगी यहां महाराज लंकेश के हाथी पर काल कूदा महाराज लंकेश एवं काल के बीच घोर संग्राम हुआ घोर संग्राम के पश्चात महाराज लंकेश ने काल को पराजित करके कैद करके जंजीरों में बांध लिया काल का अभिनय जोरदार तरीके से किया इसके पश्चात महाराज लंकेश काल को कैदी बनाकर बाजार दीनानाथ बडतला यादगार रामलीला चौक होते हुए रामलीला भवन पहुंचे महाराज लंकेश एवं मंत्री एवं मुंशी के रोल के लीला की आज बाजारों में बहुत शमा बंधा जिससे बाजार के व्यापारी बंधुओ ने अपने कामकाज बीच में छोड़कर महाराज लंकेश की लीला देखने लगे महाराज लंकेश की सवारी में श्री रामलीला कमेटी के मंत्री आलोक अग्रवाल मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग उत्सव संचालक सचिन गोयल कोषाध्यक्ष सौरभ मित्तल सह उत्सव संचालक कपिल कंसल , अनिल गर्ग वरिष्ठ उप प्रधान माई दयाल मित्तल ऱगमच निदेशक अमित गर्ग कमल चौरसिया, अमित सिंघल , अनिल चौहान मनुज तायल कार्यालय प्रभारी मनोज गुप्ता अधिकारी पदाधिकारी एवं सदस्य गण एवं भारी संख्या में दर्शक चल रहे थे
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़