ITN, दलोट / जोधपुर।
उदयपुर जिले के झाड़ोल थानाधिकारी बुद्धाराम विश्नोई का सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसा जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के बाद लौटते समय हुआ। कार की अज्ञात वाहन से टक्कर में थानाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सुनील घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार बुद्धाराम विश्नोई जोधपुर हाईकोर्ट में पेशी के लिए गए थे। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी देर रात वापस लौटते समय जोधपुर के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।बताया जा रहा है कि बुद्धाराम विश्नोई की करीब दो माह पहले ही झाड़ोल थानाधिकारी के पद पर पोस्टिंग हुई थी। वे मूल रूप से जोधपुर जिले के चामू थाना क्षेत्र के रहने वाले थे।उल्लेखनीय है कि बुद्धाराम विश्नोई पूर्व में प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना प्रभारी रह चुके हैं। सालमगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने आपराधिक मामलों में कई महत्वपूर्ण कार्य किए और निष्पक्ष कार्रवाई के लिए जाने जाते थे।इस दुखद घटना की खबर मिलते ही दलोट सहित सालमगढ़ क्षेत्र के व्यापारी वर्ग एवं आमजन में शोक की लहर छा गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर विनोद कुमार मालवीया
तहसील रिपोर्टर दलोट