*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
ढाका के गीतकार कौशल किशोर का बॉलीवुड में धमाका, ‘द व्वान’ में छठ गीत ने मचाई धूम
– मनोज बाजपेई एवं प्रकाश झा के बाद ढाका के कौशल किशोर एवं संजीव झा ने फिल्म जगत में दी है जबरदस्त दस्तक
– दोनों के पिता भी बचपन के हैं मित्र साथी
मोतिहारी।
पूर्व में चंपारण के दो दिग्गज कलाकार युवाओं ने भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई। जिससे चंपारण ही नहीं बिहार भी देश विदेश में गोरवान्वित हुआ।
अब एक बार फिर पूर्वी चंपारण के दो युवाओं ने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहे हैं। जिसके साथ ही चंपारण और बिहार एक बार फिर गौरवान्वित हो गया है। इन दो युवाओं में एक कौशल किशोर ने अपनी गीत रचनाओं की प्रतिभा से फिल्म जगत में अपने चंपारण का डंका बजा रहा है। वहीं दूसरी ओर पूर्वी चंपारण के ही संजीव कुमार झा भी फिल्म लेखन और निर्देशन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का डंका बजा रहा है। खास बात यह है कि दोनों युवा पूर्वी चंपारण जिले के सिकरहना अनुमंडल स्थित ढाका थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। और दोनों के पिता यानी ई किशोर कुमार एवं पत्रकार नरेन्द्र झा बचपन के साथी ( मित्र) हैं। ऐ दो दोस्तों के दोनों पुत्रों ने अपनी प्रतिभा का ऐसा डंका बजाया है कि पूरा देश मंत्र मुग्ध हैं।
– नाना पाटेकर के निधन को बताया बड़ी क्षति
गुरुवार को गीतकार कौशल किशोर अपने जन्म दिन के अवसर पर मोतिहारी पहुंचे थे। लेकिन, नाना पाटेकर जैसे देश के दिग्गज कलाकार की आज ही के दिन निधन ने कौशल किशोर की बर्थडे पार्टी का रंग फिंका कर दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि नाना पाटेकर जैसे कलाकार की क्षती पूरी फिल्म उद्योग की बड़ी क्षति है। जिसकी भरपाई संभव नहीं हो सकती। जन्म दिन को कुछ शुभचिंतकों की मौजूदगी में सादे समारोह के बीच मनाया।
– बालीवुड में दी है जबरदस्त दस्तक
बता दें कि पूर्वी चंपारण के ढाका के लाल कौशल किशोर ने बॉलीवुड में अपनी मजबूत दस्तक दी है। उनके लिखे गीतों ने दो बड़ी फिल्मों – ‘द व्वान'” और *’टॉक्सिक’* ने तहलका मचा दिया है।
सबसे बड़ी बात यह है कि ‘द व्वान’ में पहली बार किसी बॉलीवुड फिल्म में छठी माई का गीत शामिल किया गया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। रीजनल फेस्टिवल पर आधारित यह प्रयोग इंडस्ट्री के लिए भी नया है और इसकी सफलता से सभी हैरान हैं।
– मुस्कुराएगा इंडिया ने दिया हौसला: कौशल
मोतिहारी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गीतकार कौशल किशोर ने बताया कि इससे पहले उनके गीत *’मुस्कुराएगा इंडिया’* को मिले प्यार ने उन्हें हौसला दिया था। ‘द व्वान’ और ‘टॉक्सिक’ की सफलता के बाद अब कई बड़ी फिल्मों में उनके गीत आने वाले हैं। जल्द ही उनके रोमांटिक और मोटिवेशनल गाने भी रिलीज होंगे। फिलहाल फिल्म द व्वान और टाक्सिक के गानों की जबरदस्त सफलता को चंपारण ही नहीं बिहार और यूपी वासियों के लिए विशेष सफलता का श्रेय बताया।
बता दें कि ढाका के प्रसिद्ध व्यवसायी किशोर कुमार और समाजसेवी पुष्पा किशोर के पुत्र कौशल की इस उपलब्धि पर पूरे चंपारण में खुशी है।
रिपोर्ट,अमरजीत सिंह