बच्चों को पढ़ाने की जगह बेंच पर नींद लेते प्रधानाध्यापक!
यह तस्वीर पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र स्थित राजकीय बुनियादी विद्यालय भवानीपुर की बताई जा रही है। तस्वीर में प्रधानाध्यापक के विद्यालय की बेंच पर सोने का दृश्य सामने आया है।
स्थानीय स्तर पर आरोप है कि विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है और प्रधानाध्यापक विद्यालय में पहुंचने के बाद आराम करते नजर आते हैं। अगर ये आरोप सही हैं, तो यह निश्चित रूप से बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है।
संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारियों से हमारी मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच में लापरवाही या अनियमितता साबित होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि विद्यालय में पढ़ाई का माहौल बेहतर हो और बच्चों का भविष्य प्रभावित न हो
रिपोर्ट, अमरजीत सिंह