एसपी अभिषेक वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर भव्य पैदल मार्च को रवाना किया
सोनभद्र। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज से जागरूकता पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मार्च में एएसपी मेविस टॉक, सीओ नगर रणधीर मिश्रा, छात्राओं, महिला सहायता समूह और मारवाड़ी मंच की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने उत्पीड़न या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा हेल्पलाइन की मदद लेने का संदेश दिया और महिला सुरक्षा में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने की अपील की।
सोनभद्र पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।