उरई(जालौन):
जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को समय से खाद उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था सुचारु रखने पर जोर:
जनपद में किसानों को कृषि कार्यों के लिए समय से खाद उपलब्ध कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन सक्रिय है। जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी न्यायिक एवं समस्त उप जिलाधिकारियों ने विभिन्न सहकारी समितियों पर हो रहे खाद वितरण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और किसानों को खाद प्राप्त करने में हो रही सुविधाओं की जानकारी ली गई,ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन का विशेष जोर है कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप नियमानुसार खाद उपलब्ध हो तथा वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे। सहकारी समितियों पर आने वाले किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। कृषि कार्यों में खाद की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए जिला प्रशासन किसानों की जरूरतों के प्रति संवेदनशील है। समय पर खाद मिलने से किसानों को फसलों की आवश्यक देखभाल करने और कृषि कार्यों को निर्धारित समय के अनुसार पूरा करने में मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से सहकारी समितियों पर वितरण व्यवस्था की निगरानी की जा रही है, जिससे किसानों को राहत मिले और खेती-किसानी के कार्य प्रभावित न हों। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता है कि किसानों को समय से कृषि निवेश उपलब्ध हो और उन्हें खाद के लिए अनावश्यक भागदौड़ न करनी पड़े।
(अनिल कुमार ओझा, ब्यूरो प्रमुख, ITN news)