*प्रधानमंत्री धन धन्य कृषि योजना (PMDDKY) में गया जिला का पूरे देश में प्रथम रैंक।*
*इस योजना का कार्यान्वयन देश के सभी राज्यों के 100 जिलों में हो रहा है।*
*योजना में सम्बद्ध 11 विभागों के 36 योजनाओं के 121 इंडिकेटर के आधार पर जिले का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ।*
*माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय कृषि मंत्री, भारत सरकार द्वारा जिला पदाधिकारी, गया श्री शशांक शुभंकर को सम्मानित किया गया।*
प्रधानमंत्री धन धन्य कृषि योजना (PMDDKY) की शुरुआत देश में सभी राज्यों के 100 जिलों में 11 अक्टुबर 2025 को किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य फसल विविधिकरण, कृषि ऋण, फसल की उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने हेतु सहकारिता, बैंक, राजस्व, ग्रामीण विकास विभाग, उद्योग, कृषि एवं कृषि सम्बद्ध 11 विभागों के 36 योजनाओं के 121 इंडिकेटर के आधार पर योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है। योजना का लक्ष्य जिले को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाना है। इस योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर नई दिल्ली में स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री शिवराज सिंह चैहान, माननीय केन्द्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, श्री सी. आर. पाटिल, माननीय केंद्रीय मंत्री, जल शक्ति मंत्रालय, श्री कमलेश पासवान, माननीय राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, श्री भागीरथ चौधरी, माननीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, श्री चंद्रशेखर पेम्मासानी, माननीय राज्य मंत्री, ग्रामीण विकास मंत्रालय, श्री राम नाथ ठाकुर, माननीय राज्य मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, अपर सचिव (डीडीकेवाई), कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार एवं प्रधान सचिव, कृषि विभाग, बिहार श्री नर्मदेश्वर लाल शामिल हुये। उक्त कार्यक्रम गया जिला से जिला पदाधिकारी, गया, जिला कृषि पदाधिकारी, गया, वरीय वैज्ञानिक-सह- प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर एवं श्री विनीत कुमार रंजन, प्रगतिशील किसान, प्रखंड- गुरारु में भाग लिया गया।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार