सहारनपुर
सहारनपुर: सैनी समाज की सामाजिक-राजनीतिक संगोष्ठी में गरजे पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी, बोले – समाज को उसकी संख्या के हिसाब से मिले भागीदारी
सहारनपुर। सैनी समाज द्वारा आयोजित सामाजिक-राजनीतिक संगोष्ठी के बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने सैनी समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा नेतृत्व को चेतावनी दी।
पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी ने कहा –
हम हमेशा अपने समाज को जगाने का काम करते रहे हैं। मेरा समाज दूसरे समाज से 25-30 साल पीछे है और यही मेरी पीड़ा रही है। मैं हमेशा समाज से कहता रहा हूँ कि अपने अंदर वही जुनून पैदा करो जो दूसरे समाजों में है।” आज उत्तर प्रदेश में सैनी, मौर्य, कुशवाहा, शाक्य चारों गोत्र मिलाकर 15-15 प्रतिशत हैं। जब मैं मंत्री था तब मैंने ही चारों गोत्र को पिछड़ा वर्ग में क्रमांक-1 पर एक जगह करने का काम किया था। लेकिन समाज की सभी पार्टियां, भाजपा सहित, हमारे समाज की उपेक्षा करती रही हैं। हमारी जनसंख्या के हिसाब से हमें आज तक भागीदारी नहीं मिली।”
भाजपा को बताया वोट बैंक –
सैनी ने कहा कि भाजपा ने ये मान लिया है जैसे बसपा का दलित समाज वोट बैंक है वैसे ही सैनी, कुशवाहा, मौर्य समाज भाजपा का वोट बैंक है। इसे कुछ दो या ना दो, ये वोट तो देगा ही देगा। लेकिन अब ये चलने वाला नहीं है। मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कहना चाहता हूँ कि समाज को उसकी संख्या के हिसाब से भागीदारी दो, नहीं तो परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें।
2027 में चुनाव लड़ने का ऐलान –
2027 के चुनाव पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “मैं भाजपा से टिकट मांग रहा हूँ और चुनाव निश्चित रूप से लडूंगा। मैंने चार सीटें उनके सामने रखी हैं, जहाँ से देना चाहें दे दें। अगर भाजपा टिकट नहीं देती है तो मैं अपने समाज से निर्णय करूंगा, जो समाज कहेगा उसी हिसाब से चलूंगा।” धर्म सिंह सैनी द्वारा भी टिकट मांगने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है वो बहुत बड़े हितैषी हों। मेरा इतिहास गवाह है, जिले में सैनी समाज के लिए जो लड़ाई मैंने लड़ी है कोई दूसरा नहीं लड़ पाया। चाहे थाने का मामला हो या कोई भी मामला हो, चार कदम आगे बढ़कर समाज की मदद की है।
पश्चिमी यूपी में निर्णायक है सैनी समाज –
उन्होंने कहा कि आज पश्चिम उत्तर प्रदेश में सैनी समाज 65-70 सीटों पर हराने-जिताने की स्थिति में है। सेंट्रल में सैनी समाज का कोई मंत्री नहीं है, लोकसभा में भी कोई मेंबर नहीं है। जहां 70 प्रतिशत मुस्लिम समाज है संभल में वहां भी टिकट दे दिया, लेकिन सैनी समाज को भागीदारी नहीं दी। आज की संगोष्ठी का उद्देश्य यही था कि समाज को जगाया जाए और बताया जाए कि हमें जो भागीदारी मिलनी चाहिए वो नहीं मिल रही है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़