छतरपुर के बड़ामलहरा क्षेत्र के पिपरिया गांव में नदी के पास एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।,ग्रामीणों के अनुसार नदी के उस घाट के पास जहां लोग रोज नहाने जाते हैं, वहां एक तेंदुआ घायल अवस्था में गुर्राता हुआ पड़ा था। डर की वजह से कोई उसके पास नहीं गया। एक दिन पहले भी उसे लंगड़ाते हुए देखा गया था, जिससे अंदेशा है कि किसी ने उस पर हमला किया हो।,बाद में जब 40-50 लोग एक साथ गए तो देखा कि तेंदुआ मृत पड़ा है। ,सूचना मिलने पर बड़ामलहरा फॉरेस्ट रेंज का अमला पिपरिया गांव पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है। वन विभाग मौत के कारणों का पता लगा रहा है।
बाईट-योगेश यादव -रेंजर बड़ामलहरा
नमन नायडू
ITN नेशनल NEWS छतरपुर जिला ब्यूरो