**बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह**
दशहरा पर्व को लेकर नगर निगम मोतिहारी अलर्ट, रविवार का साप्ताहिक अवकाश रद्द
मोतिहारी। दशहरा पर्व के मद्देनज़र नगर निगम मोतिहारी द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष पहल की गई है। पर्व के दौरान पूरे निगम क्षेत्र में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार का साप्ताहिक अवकाश रद्द कर दिया गया है। रविवार को भी नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों एवं मुख्य सड़कों पर नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाएगा।
नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार के निर्देशानुसार नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सफाई कर्मियों को अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य करने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि दशहरा पर्व के दौरान शहर में कहीं भी गंदगी की समस्या उत्पन्न न हो।
नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य पर्व के अवसर पर शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुंदर और स्वच्छतापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना है, ताकि सभी लोग बिना किसी असुविधा के पर्व मना सकें।
नगर निगम मोतिहारी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट,,अमरजीत सिंह