सकीट मानव कल्याण सेवा समिति, मानव कल्याण आश्रम जीटी रोड एटा की शाखा सकीट की ओर से थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्ला हबीबपुर में सद्भावना संत सम्मेलन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गांव निवासी प्रेमी श्री यशपाल सिंह के आवास पर महात्मा श्री मुसाफिर नंद जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में एटा से पधारे महात्मा श्री गोपालानंद जी एवं संध्या दीदी के मुखारविंद से सत्संग, प्रवचन और भजन-कीर्तन का श्रद्धालुओं ने लाभ प्राप्त किया।
संत सम्मेलन में महात्माओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से मानवता, प्रेम, आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी मनुष्य चाहे किसी भी जाति या धर्म के हों, ईश्वर की ही संतान हैं। प्रत्येक व्यक्ति अपने-अपने धर्म और आस्था के अनुसार ईश्वर की पूजा-अर्चना करता है, लेकिन ईश्वर एक है। इसलिए समाज में सभी लोगों को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ रहना चाहिए। एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानवता है।
जिसमें सत्संग प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद उठाया।
इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक यशपाल सिंह, डॉ. लालाराम, अनूप सिंह, अब्बल सिंह, सुदेश कुमार, अंबर सहाय, ईश्वर दयाल, अरवेश, वीरेंद्र, रामेंद्र, विकास, राजवीर सिंह, अमर सिंह, रामोद बघेल सहित बड़ी संख्या में सत्संग प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
