ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

*दुर्गा अष्टमी पर हवन-यज्ञ, ग्रामीण बैंक के समीप शनि मंदिर की स्थापना*

```

सकीट। दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर सकीट नगर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। ग्रामीण बैंक के समीप बने शनि मंदिर की स्थापना के अवसर पर स्वर्गीय रामेंद्र सिंह सर्राफ के पुत्र राम वर्मा ने हवन-यज्ञ कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर नगर की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
हवन-यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी और शनिदेव से परिवार की सुख-शांति तथा समाज के कल्याण की प्रार्थना की। धार्मिक आयोजन में नगरवासियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
शनि मंदिर की स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित अनुष्ठान में धार्मिक परंपराओं के साथ आस्था और आपसी सद्भाव की झलक देखने को मिली। इस मौके पर राम वर्मा, गौरव वर्मा, राधा देवी, सुरेश चंद्र गुप्ता, सौरभ गुप्ता, अंश, वंश, यश, पलक, झलक और नाव्या सहित अन्य नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *