- बिजनौर में विकास को नई रफ्तार! ₹19.22 करोड़ से बनेगा मालिन नदी पर सेतु, सांसद चंदन चौहान और ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने किया भूमि पूजन
बिजनौर। मंडावर–शाजादपुर रावली–ब्रह्मपुरी मार्ग पर मालिन नदी के ऊपर ₹19.22 करोड़ की लागत से बनने वाले सेतु, पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्यों का भूमि पूजन सांसद चंदन चौहान और वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी होने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने और आसपास के गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सांसद चंदन चौहान की मौजूदगी ने क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर इस परियोजना के महत्व को रेखांकित किया। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्या मौसम चौधरी ने विकास कार्यों को जनता की जरूरतों से जोड़ते हुए सड़क और पुल जैसी बुनियादी सुविधाओं को क्षेत्र की तरक्की का आधार बताया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2017 के बाद बिजनौर विधानसभा क्षेत्र में अब तक 9 पुलों का निर्माण हुआ है मालिन नदी पर बनने वाला यह सेतु भी क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कड़ी माना जा रहा है। ‘विकास भी, विश्वास भी—बिजनौर की तरक्की का नया आधार भी’ के संदेश के साथ इस परियोजना से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन और विकास की नई उम्मीद जगी है। अब लोगों की निगाहें निर्माण कार्य पूरा होने और सेतु के जनता के लिए शुरू होने पर टिकी हैं।
