आज दिनांक 19.10.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक, गया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज, गया द्वारा टनकुप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों एवं आगामी रावण वध कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पर्व एवं कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार
