जोगड़ावास नेमाराम मालवीय ITN NEWS 19-10-2026 (मारवाड़ जंक्शन): ग्राम पंचायत चवाडिया के सरपंच पद के उम्मीदवार सोहनलाल मेघवाल ने आज गांव जोगड़ावास में बैठक आयोजित की। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस दौरान सोहनलाल मेघवाल ने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और तीनों गांवों का सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि वे नेता बनकर नहीं, बल्कि गांव का सेवक और बेटा बनकर काम करना चाहते हैं। उनका उद्देश्य तीनों गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता देना और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करना है। सोहनलाल मेघवाल ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी के साथ और समर्थन से गांवों के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे।
