खबर कानपुर नगर
कानपुर नगर में सड़क मरम्मत में लापरवाही पर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर सख्त, 14 अक्टूबर को रात्रिकालीन निरीक्षण में NH खंड PWD की सड़कों की हालत खराब मिली, समीक्षा बैठकों में सड़कों को दुरुस्त बताने की जानकारी मौके पर गलत मिली, जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता अरुण कुमार जयंत से तीन दिन में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण तलब किया, कुछ मार्गों की दो-दो बार निविदा निकाले जाने पर भी सवाल उठाए, गलत तथ्य प्रस्तुत करने, बाकी कार्यों की कार्ययोजना और दोबारा टेंडर के औचित्य पर जवाब मांगा, DM ने कहा गुणवत्ता पारदर्शिता और समयबद्धता से कोई समझौता नहीं, गलत जानकारी देने वालों की जवाबदेही तय होगी।
कानपुर में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सख्त रुख अपनाया है। 14 अक्टूबर को रात में निरीक्षण के दौरान PWD की कई सड़कें बेहद खराब मिलीं, जबकि बैठक में उन्हें ठीक बताया गया था। इस पर DM ने अधिशासी अभियंता अरुण कुमार जयंत से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। एक ही सड़क के लिए दो बार टेंडर निकालने पर भी सवाल उठाए गए हैं। DM ने कहा है कि सड़क कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
जिला क्राइम ब्यूरो दीपक तिवारी कानपुर
