लोकेशन डीग
आचार्य पंडित नारायणलाल अखाडा रामलीला समिति द्वारा हो रही रामलीला महोत्सव के दौरान सीताराम की महा आरती उतारी गयी वहीं रामलीला के 11 वें दिन अंगद और रावण के संवाद का मंचन हुआ ! रामलीला में कवि मेघश्याम मेघ ने अंगद की भूमिका निभाई तो वहीं पंडित लक्ष्मीकांत शर्मा नाहरौली वालों ने रावण का अभिनय किया वहीं कृष्णगोपाल शर्मा ने समुद्र का और हनुमान जी का अभिनय गोकुल दीक्षित ने किया तो वहीं छोटे और नन्हे कलाकारों ने वानर सेना का अभिनय किया ! अधिष्ठाता पंडित सूर्यभान शास्त्री जी ने बताया कि 20 अक्टूबर को रावण के भाई कुम्भकर्ण और मेघनाथ मरण एवं लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन किया जायेगा ! वहीं व्यासपीठ पर रामायण चौपाई का पाठ पंडित मोहन वंशी वाले ने किया तो वहीं पंडित विष्णु शर्मा ने संगीत का स्वर साधा ! इधर रामलीला में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है !
ब्यूरो रिपोर्ट
रमनलाल गोस्वामी
ब्यूरो चीफ
