Koहरदोई पुलिस कार्यालय में एसपी अशोक कुमार मीणा ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
हरदोई। दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अशोक कुमार मीणा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पीड़ितों को समय से न्याय मिल सके।
हरदोई पुलिस द्वारा जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
