*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
*बिहार विधान परिषद के 03, सारण शिक्षक निर्वाचन 2026 से संबंधित पूर्वी चंपारण जिले में मतदान की तैयारी पूर्ण*
*23.10.2026 को पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित है*
*जिले के सभी 27 प्रखंड/ अंचल कार्यालय में बनाए गए हैं मतदान केंद्र*
*जिलाधिकारी द्वारा सभी कोषांगों के पदाधिकारीगण के साथ बैठक कर दिया गया जरूरी निर्देश*
बिहार विधान परिषद के 03, सारण शिक्षक निर्वाचन 2026 से संबंधित पूर्वी चंपारण जिले में मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज जिलाधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में इस चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर गठित कोषांगों के पदाधिकारी के साथ बैठक कर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि इस जिले में कुल निर्वाचकों की संख्या 1743 है जिसमें 1534 पुरुष निर्वाचन 209 महिला निर्वाचक हैं। जिले में कुल 27 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जो सभी प्रखंड/ अंचल कार्यालय में स्थित है जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी पीठासीन पदाधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी को दो चरण की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक दे दी गई है।
जिलाधिकारी के द्वारा सामग्री कोषांग की तैयारी की जानकारी प्राप्त की गई एवं निर्देश दिया गया कि मतदान केंद्र पर भेजे जाने वाले सामग्रियों का मिलान चेक लिस्ट से कर लिया जाए एवं कहीं से इसमें कमी नहीं पाई जानी चाहिए।
बैठक से निकलकर जिलाधिकारी महोदय श्री महावीर मध्य विद्यालय लुअठहां गए जहां पर सामग्री कोषांग कार्यरत है और जहां कल दिनांक 22.10.2026 को सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को पुनः प्रशिक्षण दी जानी है।
इस निर्वाचन को स्वच्छ निष्पक्ष एवं भय मुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए मतदान के दिन सेक्टर बार पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिला में कुल 27 सेक्टर बनाए गए हैं। सेक्टर से ऊपर 13 जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक जोन में दो/तीन सेक्टर रखे गए हैं। जिला के सभी वरीय पदाधिकारी को सुपर जोनल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है। जिले में कुल 07 सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं, जिनको तीन से चार प्रखंड की जिम्मेदारी सौंप गई है।
इस अवसर पर स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए उन्हें नियंत्रित करने के लिए अंतर जिला एवं अंतः जिला चेक पोस्ट स्थापित किया गया है। जिला अंतर्गत कुल 09 अंतर जिला चेक पोस्ट बनाए गए हैं जो मेहसी कल्याणपुर केसरिया सुगौली ढाका और पहाड़पुर प्रखंड में स्थित हैं। जिला में कुल 36 अंतः जिला चेक पोस्ट बनाए गए हैं।
बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन 2026 के अवसर पर पूर्वी चंपारण समाहरणालय स्थित आपदा नियंत्रण कक्ष में मतदान के दो दिन पूर्व से मतदान की समाप्ति के पश्चात तक अंतिम खैरियत प्रतिवेदन प्राप्त हो जाने की अवधि तक जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है जिसका दुर्भाग्य संख्या 06252- 242418 है।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह
