महोबा ब्रेकिंग
महोबा की गौरवशाली रामलीला और रावण दहन की परंपरा को जीवंत बनाए रखने में साहित्य परिषद के अध्यक्ष सुलभ सक्सेना एक बार फिर कामयाब रहे। रावण वध देखने के लिए डाक बंगला ग्राउंड पर रामभक्तों का रेला उमड़ा। जिसने साबित कर दिया कि अगर व्यक्ति की मंशा साफ हो तो उसे कामयाब ईश्वर बनता है। पिछले वर्ष भी परंपरा पर संकट के दौरान सुलभ सक्सेना ने निजी खर्च से रावण का पुतला तैयार कराकर आयोजन को संभव बनाया था। इस बार भी उनका प्रयास महोबा की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में सराहनीय रहा। शायद किसी ने सच ही कहा है कि पद से नहीं, जिम्मेदारी निभाने से पहचान बनती है!
इस अवसर पर मौजूद भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा जी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना तिवारी, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र गुप्ता और कई समाजसेवी उपस्थित रहे
ITN NATIONAL दुर्गेश बिल्थरे
जिला ब्यूरो चीफ महोबा
