कन्नौज।
सौरिख थाना के अंतर्गत ग्राम सभा राजापुर गांव निजामपुर पिपलेश्वर महादेव ब्रह्मदेव मंदिर के प्रांगण में भागवत कथा चल रही है जिसमें तीसरे दिन सरस कथा वाचक पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री के द्वारा कृष्ण जन्म की कथा का सुंदर संगीत प्रवचन किया गया तथा शास्त्री जी ने भारत की नारी की शक्ति का बहुत ही सुंदर संगीत में ढंग से व्याख्यान किया भागवत कथा की व्यवस्था मंदिर की समिति द्वारा बहुत ही सुचारू रूप से चलाई जा रही है जिसमें प्रमुख रूप से शैलेंद्र तिवारी अरविंद तिवारी विनय चौहान पंकज गुप्ता छोटू तिवारी कृपाल पाल अंकित तिवारी बहुत सुंदर व्यवस्था देख रहे हैं किसी भी स्रोतों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है भागवत कथा 23 अक्टूबर तक चलेगी।
कन्नौज से कौशलेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट
