रिपोर्ट। शक्ति कुमार शाहजहांपुर
शाहजहांपुर।
अखिल भारत हिंदू महासभा कार्यालय में विजयदशमी पर्व के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य ‘शस्त्र पूजन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन जिलाध्यक्ष ठाकुर अजय सिंह के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सनातन परंपरा का निर्वहन करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शस्त्रों का पूजन किया और समाज व धर्म की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर हिंदू महासभा के अनेक सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री राम प्रकाश गुप्ता, जिला सचिव मुनेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष गौरव ठाकुर, उपाध्यक्ष स्वदेश ठाकुर, पार्षद रामनिवास, मनोज ठाकुर, गंगाराम प्रेमी, दिनेश कनौजिया, अनुज सक्सेना, दीपक ओमर, विनोद, कमलेश, आलोक ठाकुर, अंशुल पंडित, ब्रजकिशोर, अनूप, जतिन यादव, सुरेश कनौजिया तथा अमर सहित संगठन के अन्य सभी प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
