रामजी तिवारी मड़ावरा ललितपुर
ललितपुर : श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, ललितपुर श्री संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी श्री अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बानपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 253/2026 धारा 108 बी0एन0एस0 के अभियोग में वांछित अभियुक्त आदित्य उर्फ आनन्द पुत्र बलिराम कुशवाहा निवासी ग्राम टीकरा तिवारी थाना बानपुर जनपद ललितपुर उम्र करीब 18 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार कर, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
*घटना का विवरणः* वादी मुकदमा द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त द्वारा वादी की पत्नी का वीडियो बना लेना तथा बात करने के लिए उत्प्रेरित करना, जिससे परेशान होकर वादी की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर के पास बने कुएँ में कूदकर आत्महत्या करली गयी थी ।
प्राप्त प्रार्थना पत्र पर सुसंगत धाराओँ में अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्त आदित्य उपरोक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः*
आदित्य उर्फ आनन्द पुत्र बलिराम कुशवाहा निवासी ग्राम टीकरा तिवारी थाना बानपुर जनपद ललितपुर उम्र करीब 18 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का दिनांकः* 21.10.2026
*बरामदगी का विवरणः* एक मोबाइल फोन ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—*
श्री भूपेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष बानपुर मय टीम ।
