सकीट (एटा)। ब्लॉक सकीट क्षेत्र में आगरा खंड स्नातक निर्वाचन के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएवी इंटर कॉलेज और खंड विकास कार्यालय स्थित मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मतदान केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उप जिलाधिकारी श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग और थाना प्रभारी मधु दुबे ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया।
मतदान के लिए पहुंच रहे मतदाताओं की सुरक्षा जांच भी की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों पर निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया व्यवस्थित तरीके से पूरी हो सके।
प्रशासन का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
